संख्या : ए-49/16/03/2020-रा.भा. दिनांक : 29/05/2026 सेवा में, 1. बीमा आयुक्त, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, द्वारका, नई दिल्ली। 2. अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक/निदेशक/प्रभारी संयुक्त निदेशक/प्रभारी उप निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय/उप क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम। 3. चिकित्…
Official record
Open source pageसंख्या : ए-49/16/03/2020-रा.भा. दिनांक : 29/05/2026 सेवा में, 1. बीमा आयुक्त, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, द्वारका, नई दिल्ली। 2. अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक/निदेशक/प्रभारी संयुक्त निदेशक/प्रभारी उप निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय/उप क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम। 3. चिकित्सा अधीक्षक, क.रा.बी.निगम अस्पताल/क.रा.बी.निगम आदर्श अस्पताल। 4. संकायाध्यक्ष, क.रा.बी.निगम चिकित्सा महाविद्यालय/दंत्य महाविद्यालय/नर्सिंग महाविद्यालय, स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान। 5. निदेशालय (चिकित्सा) दिल्ली/निदेशालय (चिकित्सा) नोएडा। विषय : हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए राजभाषा शील्ड हेतु वर्ष 2025-26 की प्रविष्टियां आमंत्रित करना। महोदय/महोदया, निगम इकाइयों से, राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए, राजभाषा शील्ड की व्यवस्था के अंतर्गत निर्धारित प्रपत्र में प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। यह देखने में आया है कि कुछ इकाइयों के आंकड़े बेमेल और अतार्किक होते हैं तथा रिपोर्ट भी पुराने प्रपत्र में भेजी जाती है, इससे इकाइयों से अनावश्यक पत्राचार करना पड़ता है। अतः अपने कार्यालय/अस्पताल की रिपोर्ट संलग्न विहित प्रपत्र में ही भिजवाई जाए और रिपोर्ट में दिए जाने वाले आंकड़ों का मिलान मासिक एवं तिमाही प्रगति रिपोर्ट के आंकड़ो से अवश्य कर लिया जाए। वित्त वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट दिनांक 15 जून , 2026 तक मुख्यालय भिजवाएं ताकि क्षेत्रवार तीन-तीन राजभाषा शील्ड का निर्धारण किया जा सके। अनुरोध है कि अपनी प्रविष्टि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार को ऑनलाइन भेजी गई चारों तिमाही प्रगति रिपोर्टों की छायाप्रतियों सहित सॉफ्टटकॉपी में rajbhasha- hq@esic.gov.in पर ईमेल से भिजवाई जाए। तिमाही प्रगति रिपोर्ट की छायाप्रतियां न भिजवाने तथा रिपोर्ट में आंकड़े बेमेल और अतार्किक पाए जाने पर रिपोर्ट को सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा और प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। यह पत्र सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है। भवदीय संलग्नक : यथोपरि (श्याम सुंदर कथूरिया) निदेशक (राजभाषा) प्रतिलिपि : वेबसाइटट सामग्री प्रबंधक को इसे क.रा.बी.निगम की वेबसाइटट पर अपलोड करने के अनुरोध सहित। निदेशक ( राजभाषा ) ए-49/16/03/2020-रा.भा. I/3945471/2026
Research the source law
This record is not yet linked to a specific provision. Browse the law library, choose the affected provision and ask against the exact statutory text.
Browse source laws