my भारतीय बीमा विनियामक ओर विकास प्राधिकरण aH. INSURANCE REGULATORY AND Ene “Beg ND irl. DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA व्यूंघेव कुटुम्बकम् ONE EARTH ¢ ONE FAMILY * ONE FUTURE संदर्भ: आईआरडीएआई/एफ&आई/सीआईआर/आईएनवी/1 39/06/2023. दिनांक: 28 जून, 2023 REF: IRDAI/F&I/CIR/INV/139/06/2023 Date: 28'" June, 2023 परिपत्र CIRCU…
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
संदर्भ: आईआरडीएआई/एफ&आई/सीआईआर/आईएनवी/139/06/2023 दिनांक: 28 जून, 2023 REF: IRDAI/F&I/CIR/INV/139/06/2023 Date: 28th June, 2023
परिपत्र CIRCULAR
वैकल्पिक निवेश निधि (एआईएफ) में निवेशों की निगरानी Monitoring of Investments in Alternative Investment Fund (AIF)
प्राधिकरण ने अपने परिपत्र आईआरडीए/एफ&आई/सीआईआर/आईएनवी/172/08/2013 दिनांक 23 अगस्त, 2013 के अनुसार बीमाकर्ताओं को श्रेणी I और II एआईएफ में (सेबी विनियमों के अंदर) "अन्य निवेश" के भाग के रूप में निवेशों के लिए अनुमति दी थी।
The Authority vide its circular IRDA/F&I/CIR/INV/172/08/2013 dtd.23rd August, 2013 had permitted insurers for investments in Category I and II AIFs (within SEBI Regulations) as a part of "Other Investments".
एआईएफ में बीमाकर्ताओं के एक्सपोजर की सावधानीपूर्वक निगरानी करने के उद्देश्य से इसके द्वारा सूचित किया जाता है कि बीमाकर्ता एआईएफ में निवेशों के संबंध में निम्नलिखित अपेक्षाओं का पालन करेंगे:
With a view to closely monitor the exposure of insurers to AIFs, it is hereby advised that the insurers shall adhere the following requirements with respect to investments in AIFs:
एआईएफ के एनएवी तिमाही आधार पर घोषित किये जाने चाहिए। The NAVs of AIFs should be declared on quarterly basis.
एआईएफ में निवेशों का विस्तार (रोल ओवर) का अनुमोदन बोर्ड / निवेश समिति के द्वारा किया जाना चाहिए। The rollover of investments in AIFs should be approved by the Board/Investment Committee.
बीमाकर्ता प्रत्येक तिमाही की समाप्ति से 15 दिन के अंदर अनुबंध-I में विनिर्दिष्ट फॉर्मेट के अनुसार एआईएफ में निवेशों के लिए एक तिमाही विवरणी प्रस्तुत करेंगे। The insurers shall submit a quarterly return for investments in AIFs as per the format specified in Annexure-I within 15 days from the end of each quarter.
सभी बीमाकर्ताओं द्वारा अनुपालन सुनिश्चित करना अपेक्षित है। All insurers are required to ensure compliance.
(अम्मु वेंकटरमण / Ammu Venkataramana) महाप्रबंधक (वित्त व निवेश) / General Manager (F&I)
संलग्नक / Encl : यथोक्त / As above
1
अनुबंध / Annexure - I
(केवल एक्सेल प्रारूप में तिमाही आधार पर प्रस्तुत किया जाना है। एक्सेल शीट पर बीमाकर्ता का नाम लिखा जाना चाहिए।) (To be submitted on quarterly basis in excel format only. The name of the excel sheet should be the name of the insurer.)
बीमाकर्ता का नाम / Name of the Insurer: ...........................................................
| एआईएफ का नाम | निवेश की तिथि | राशि (करोड़ रु. में) | इकाइयों की संख्या | निधि की स्थिति (मौजूद/समाप्त) | कोई रोलओवर (राशि करोड़ रु. में) | रोलओवर की तिथि | रोलओवर के लिए प्राधिकार | निवेश का एनएवी (करोड़ रु. में) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Name of AIF | Date of Investment | Amount (Rs. In Crore) | Number of Units | Status of the Fund (existing/ceased) | Any Rollover (Amount Rs. In Crore) | Date of Rollover | Authorisation for Rollover | NAV of investment as on......... (Rs. in crore) |
2
Research the source law
This record is not yet linked to a specific provision. Browse the law library, choose the affected provision and ask against the exact statutory text.
Browse source laws