सर्वे सं. 115/1, फाइनंशियल शिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुिा, हैदराबाद 500032 पृष्ठ / Page | 1 Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500032 दूरभाष Phone: 040-20204000; www.irdai.gov.in संदभभ सं.: आईआरिीएआई/एनएल/सीआईआर/शर्वशर्वध/108/8/2024 2 अगस्त, 2024 Ref. No.: IRDAI/NL/CIR/MISC/108/8/2024 2nd August, 2…
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
संदर्भ सं.: आईआरडीएआई/एनएल/सीआईआर/विविध/108/8/2024 2 अगस्त, 2024 Ref. No.: IRDAI/NL/CIR/MISC/108/8/2024 2nd August, 2024
परिपत्र / CIRCULAR
सभी जीवन और स्टैंड-अलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों सहित सभी बीमा कंपनियों के सीईओ / सीएमडी All CEOs / CMDs of all Insurance Companies, including Life and Stand-Alone Health Insurance Companies
विषय: वायनाड, केरल के भूस्खलन से संबंधित बीमा दावे Re: Insurance claims relating to landslides in Wayanad, Kerala
वायनाड, केरल में भूस्खलन (जुलाई, 2024) के कारण मानव जीवन, संपत्ति (घरों और व्यवसायों) और बुनियादी संरचना को व्यापक नुकसान होने की सूचना है। The landslides in Wayanad, Kerala (July, 2024) are reported to have caused widespread loss to human lives, property (homes and businesses) and infrastructure.
क. दावों की प्रतिक्रिया की पर्यवेक्षण करने के लिए नोडल दावा अधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए एक वरिष्ठ कार्यकारी को मनोनीत करें। नोडल अधिकारी की नियुक्ति की सूचना तत्काल संबंधित राज्य के मुख्य सचिव को दी जानी चाहिए। a. Nominate a Senior Executive to act as the Nodal Claims Officer overseeing the claims response. The Nodal Officer appointment should be communicated to the Chief Secretary concerned of the State immediately.
ख. बड़ी संख्या में दावे सूचित करने वाले जिलों की निगरानी एक नामोदिष्ट जिला दावा सेवा प्रमुख के द्वारा की जाए। b. Districts reporting large numbers of claims may be overseen by a designated District Claims Service Head.
ग. राज्य / जिला प्रमुखों का संपर्क विवरण बीमाकर्ता की वेबसाइट पर प्रकाशित की जानी चाहिए तथा आवश्यक प्रचार प्रेस में भी दिया जाए। c. The contact particulars of the State / District heads should be published on the Insurer website and necessary publicity may be also given in the press.
घ. सभी बीमाकर्ता दावेदारों को उत्तर देने / उनकी सहायता करने के लिए 24x7 हेल्पलाइन सक्रिय और प्रकाशित करें तथा किये गये उपायों पर विधिवत् बल देते हुए व्यापक जागरूकता अभियान प्रारंभ करें। d. All Insurers should also activate, publish 24x7 helplines to respond / assist Claimants and launch extensive awareness campaign duly highlighting the measures taken.
ङ. संपत्ति / व्यवसायों की शीघ्र पुनःस्थापना में सहायता करने के लिए लेखागत (आन अकाउन्ट) अंतरिम भुगतानों के विमोचन सहित दावों के त्वरित प्रसंस्करण और निपटान को सुसाध्य बनाने हेतु प्रभावित क्षेत्रों के लिए पर्याप्त प्रत्यायोजित दावा निपटान प्राधिकरण के साथ जिला स्तर पर विशेष दावा डेस्क स्थापित करने की सिफारिश की जाती है। e. Special Claims Desks at District level with adequate delegated Claims Settlement Authorities are recommended to be set up for affected areas to facilitate speedy processing of claims and settlements including release of on-account interim payments to assist early reinstatement of property / businesses.
च. यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि सभी दावों का सर्वेक्षण तत्काल किया जाए तथा दावा भुगतानों / लेखागत भुगतानों का संवितरण शीघ्रातिशीघ्र किया जाए। f. It needs to be ensured that all claims are surveyed immediately and claim payments / on account payments are disbursed at the earliest.
छ. अपेक्षित रूप में पर्याप्त संख्या में सर्वेक्षकों और हानि समायोजकों को तत्काल नियुक्त किया जाए तथा यदि आवश्यक हो, तो पड़ोसी राज्यों से संसाधन भी तैनात किए जा सकते हैं। g. Adequate number of Surveyors and Loss Adjustors be immediately engaged and if needed, resources from neighbouring States may be also deployed.
ज. बीमाकर्ता दावा प्रारंभ करने और सभी संबंधित दस्तावेज फाइल करने के समय पॉलिसीधारक को पत्राचार के लिए जहाँ भी संभव हो वहां इलेक्ट्रानिक संचार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किये जाएंगे कि दावों के निर्धारण के लिए संभव सीमा तक डिजिटल प्रक्रियाओं का सहारा लिया जाए। h. Insurers shall encourage Policyholders to use electronic communication wherever possible for correspondence while initiating the claim and filing all the relevant documents. Efforts shall be made to ensure that digital processes are resorted to the extent possible for assessment of claims.
झ. बीमाकर्ताओं से यह भी प्रत्याशित है कि वे केवल ऐसे ही प्रलेखीकरण को सुनिश्चित करने के द्वारा जो दावों की मात्राओं को प्रमाणित करने के लिए आवश्यक हो, दावों के प्रसंस्करण की समीक्षा करें तथा उसे सरल और कारगर बनाएं, जिससे त्वरित अंतिम निपटान सुनिश्चित किया जा सके। i. Insurers are also expected to review and streamline processing of claims by ensuring only such documentation necessary to substantiate claim quantum, to ensure expeditious final settlement.
ञ. जीवन की हानि से संबंधित दावों के संबंध में, जहां शव आदि की बरामदगी न होने के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई का अनुभव होता है, यदि बीमित व्यक्ति का विवरण राज्य / केंद्र सरकार या उपयुक्त/सरकारी प्राधिकारियों द्वारा प्रकाशित मृतक के विवरण से मेल खाता है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जोर दिए बिना दावे पर विचार किया जा सकता है। j. With regard to claims involving loss of life, where difficulty is experienced in obtaining a death certificate due to non-recovery of body etc., if the details of the Insured matches with the details of the deceased published by State / Central Government or appropriate/Govt. authorities., the claim may be considered without insisting for death certificate.
हस्ता. / Sd/- (रणदीप सिंह जगपाल / Randip Singh Jagpal) कार्यकारी निदेशक (गैर-जीवन) / ED (Non-Life)
सर्वे सं. 115/1, फाइनंशियल डिस्ट्रिक्ट, नानकरामगुडा, हैदराबाद 500032 पृष्ठ / Page | 1 Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500032 पृष्ठ / Page | 2 पृष्ठ / Page | 3
Research the source law
This record is not yet linked to a specific provision. Browse the law library, choose the affected provision and ask against the exact statutory text.
Browse source laws