सर्वे सं .115/1, फाइनंशियल शिस्ट्रिक्ट , नानकरामगुिा, हैदराबाद - 500032 Survey No. 115/1, Financial District, Nanakramguda, Hyderabad 500 032 दूरभाष Phone: 040-20204000; www.irdai.gov.in पृष्ठ/Page 1 संदभभ: आईआरिीएआई/आरईआईएन/सीआईआर/आरआईएसएफ/4/1/2024 5 जनर्वरी, 2024 Ref: IRDAI/REIN/CIR/RISF/4/1/2024 5th January, 2024 पर…
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण INSURANCE REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY OF INDIA
संदर्भ: आईआरडीएआई/आरईआईएन/सीआईआर/आरआईएसएफ/4/1/2024 5 जनवरी, 2024 Ref: IRDAI/REIN/CIR/RISF/4/1/2024 5th January, 2024
परिपत्र Circular
प्रति / To, सभी बीमाकर्ताओं और छूट प्राप्त बीमाकर्ताओं के सीएमडी / सीईओ The CMDs / CEOs of All Insurers and Exempted Insurers
विषय: अग्रिम पुनर्बीमा कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण Sub: Submission of Advance Reinsurance Programme
प्राधिकरण ने आईआरडीएआई (पुनर्बीमा) विनियम, 2018 जारी किये हैं जो पुनर्बीमा के स्थानन के परिचालनगत पहलुओं से संबंधित है। उपर्युक्त विनियमों के विनियम 3(ए) के अनुसार, प्रत्येक बीमाकर्ता द्वारा एक विनिर्दिष्ट सारांश फॉर्मेट में एक अग्रिम पुनर्बीमा कार्यक्रम प्राधिकरण को वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से कम से कम 45 दिन पहले प्रस्तुत किया जाएगा। The Authority has issued the IRDAI (Re-Insurance) Regulations, 2018 which deal with the operational aspects of placement of reinsurance. As per the Regulation 3(A) of the above Regulations an advance reinsurance programme shall be submitted by every insurer in a specified summary format, to the Authority, at least 45 days before the commencement of the financial year.
बीमाकर्ताओं द्वारा सारांश अग्रिम पुनर्बीमा कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण के लिए फॉर्मेट क्रमशः साधारण बीमाकर्ताओं के लिए (स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं, पुनर्बीमाकर्ताओं, एफआरबीएस और छूट प्राप्त बीमाकर्ताओं सहित) अनुबंध क के रूप में तथा जीवन बीमाकर्ताओं और एफआरबीएस के लिए अनुबंध ख के रूप में संलग्न हैं। The formats for submission of summary advance reinsurance programme by insurers are attached as Annexure A for General Insurers (including standalone Health Insurers, Reinsurers, FRBs and Exempted Insurers) and Annexure B for Life Insurers and FRBs respectively.
बीमाकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे विनिर्दिष्ट फॉर्मेट में सूचना प्रस्तुत करते समय अनुबंध ग में दिये गये दिशानिर्देशों का अनुसरण करें। Insurers are advised to follow the guidelines outlined in Annexure C while submitting information in the specified format.
प्रत्येक बीमाकर्ता का बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि उक्त अग्रिम पुनर्बीमा कार्यक्रम विनियमों के अंतर्गत उल्लिखित रूप में निर्धारित समय-सीमा के अंदर विनिर्दिष्ट फॉर्मेट में प्राधिकरण को प्रस्तुत किया जाएगा। The Board of every insurer shall ensure that the advance reinsurance programme is submitted to the Authority in the specified format within the stipulated timeframe as mentioned in the Regulations.
छूट-प्राप्त बीमाकर्ताओं के मामले में, यदि कोई बोर्ड / सीईओ / सीएफओ नहीं है, तो प्राधिकृत व्यक्ति विनिर्दिष्ट सारांश फॉर्मेटों में अग्रिम पुनर्बीमा कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित करेगा / करेंगे। In case of Exempted insurers, if there is no Board / CEO / CFO, then the Authorized Person(s) shall ensure the submission of advance reinsurance programme in the specified summary formats.
(शार्दुल अदमाने / Shardul Admane) (महाप्रबंधक / General Manager)
पृष्ठ/Page 1 पृष्ठ/Page 2
Research the source law
This record is not yet linked to a specific provision. Browse the law library, choose the affected provision and ask against the exact statutory text.
Browse source laws